Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन शुरू, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा बुलंद

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विधानसभा चुनावों में वोट चोरी के आरोपों के बीच हरियाणा कांग्रेस अब राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही है। पार्टी ने इसका नाम ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान रखा है, जिसकी शुरुआत 12 नवंबर को करनाल से होगी। इस आंदोलन का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।

पार्टी ने राज्य के सभी 22 जिलों में आंदोलन की योजना बनाई है और इसके लिए जिलावार कमेटियां गठित कर दी गई हैं। इन कमेटियों में चेयरमैन, सह-चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

नई दिल्ली में बनी रणनीति

इस अभियान की रणनीति नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा मामलों के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने की।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडथे सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

करनाल से शुरू होकर 22 जिलों में पहुंचेगा आंदोलन

कांग्रेस ने आंदोलन की रूपरेखा तय कर दी है। हर जिले में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। सभी जिला अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी संगठनों जैसे महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएं। वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान 22 दिन तक चलेगा।

इस दौरान प्रदेशभर में कांग्रेस के नेता धरना-प्रदर्शन करेंगे और जनता से संवाद स्थापित करेंगे।

आंदोलन का कार्यक्रम

  • 12 नवंबर: करनाल
  • 13 नवंबर: अंबाला
  • 15 नवंबर: फरीदाबाद
  • 17 नवंबर: चरखी दादरी
  • 18 नवंबर: हिसार
  • 19 नवंबर: पलवल
  • 20 नवंबर: कैथल
  • 21 नवंबर: सिरसा
  • 22 नवंबर: रेवाड़ी
  • 24 नवंबर: पंचकूला
  • 26 नवंबर: जींद
  • 27 नवंबर: महेंद्रगढ़
  • 28 नवंबर: सोनीपत
  • 29 नवंबर: यमुनानगर
  • 30 नवंबर: रोहतक
  • 3 दिसंबर: नूंह
  • 4 दिसंबर: भिवानी
  • 6 दिसंबर: फतेहाबाद
  • 7 दिसंबर: झज्जर
  • 8 दिसंबर: पानीपत

वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

पार्टी ने हर जिले में वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को आंदोलन की कमान सौंपी है —

  • अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर: सांसद वरुण मुलाना
  • भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी: पूर्व सीपीएस राव दान सिंह
  • फरीदाबाद, पलवल: पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह
  • फतेहाबाद, सिरसा: सांसद कुमारी सैलजा
  • गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह: अभिनेता व कांग्रेस नेता राज बब्बर
  • हिसार: सांसद जयप्रकाश (जेपी)
  • झज्जर, रोहतक: सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
  • जींद, सोनीपत: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी
  • कैथल: रामचंदर गुर्जर
  • करनाल, पानीपत: दिव्यांशु बुद्धिराजा
  • कुरुक्षेत्र: मेवा सिंह

अभियान के बाद भेजी जाएगी रिपोर्ट

सभी जिलों से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसे बाद में पार्टी हाईकमान को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र के सम्मान के लिए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.