Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सर्दी बढ़ी, 15 नवंबर से बदलेंगे स्कूल टाइम

चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार गिरते तापमान और सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नया शेड्यूल 15 नवंबर 2025 से लागू होगा और 15 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कदम विद्यार्थियों को सुबह की ठंड और कोहरे से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है ताकि वे बिना किसी परेशानी के पढ़ाई जारी रख सकें।

एकल पाली वाले स्कूल अब सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे छुट्टी दी जाएगी। वहीं दोहरी पाली में चलने वाले स्कूलों के लिए नया समय इस प्रकार होगा।

पहली पाली सुबह सात बजकर पचपन मिनट से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चलेगी।

दूसरी पाली दोपहर बारह बजकर चालीस मिनट से शाम पांच बजकर पंद्रह मिनट तक चलेगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि राज्यभर के सभी स्कूल निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित करें।

विभाग ने यह भी सलाह दी है कि विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया जाए और आवश्यकतानुसार स्कूलों में गर्माहट के उपाय भी उपलब्ध कराए जाएं।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 अक्टूबर को दूसरी पाली में चलने वाले स्कूलों का समय बदला गया था। वर्तमान में दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजकर पचपन मिनट से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर बारह बजकर चालीस मिनट से शाम पांच बजकर पंद्रह मिनट तक चल रही है। वहीं एकल पाली वाले स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक संचालित किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.