Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर के आरोप — “वित्तीय वर्ष के बीच आबकारी नीति बदलकर सुक्खू सरकार ने किया बड़ा घोटाला, जल्द होगा भंडाफोड़”

Mandi, Dharamveer

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को मंडी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने वित्तीय वर्ष के मध्य में आबकारी (एक्साइज) नीति में बदलाव कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस बदलाव के कारण विभाग को प्रति पेटी करीब ₹1250 का नुकसान हो रहा है, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पूरा मामला “केजरीवाल मॉडल”  की तरह भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे दिल्ली में आबकारी नीति घोटाले में अधिकारियों और मंत्रियों को जेल जाना पड़ा, उसी तरह हिमाचल में भी इस घोटाले की जांच के बाद कई मंत्री और अधिकारी जेल की हवा खाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन अंदरखाने में भ्रष्टाचार की गंध साफ महसूस की जा सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का भंडाफोड़ होगा और जनता के सामने यह साफ हो जाएगा कि आबकारी नीति में बदलाव किन कारणों से और किसके हित में किया गया। उन्होंने कहा कि नीति में परिवर्तन का कोई ठोस औचित्य नहीं था, बल्कि यह कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया निर्णय है।

सुक्खू सरकार के आपदा राहत पैकेज पर भी जयराम ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़े-बड़े मंचों से ₹4500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन धरातल पर यह पूरी तरह असफल साबित हुआ। जयराम ने कहा कि विधानसभा में जब इस राहत पैकेज का आंकड़ा मांगा गया तो पता चला कि ₹4500 करोड़ में से ₹300 करोड़ रुपये भी प्रभावितों तक नहीं पहुंचे हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सुक्खू सरकार से अधिक राहत तो सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन आपदा पीड़ितों तक पहुंचा चुके हैं।” जयराम ठाकुर ने कहा कि यह शर्म की बात है कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि वास्तविक सहायता का वितरण बेहद सीमित है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों को कमरे का किराया देने के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल चुनिंदा प्रभावितों को ही किराया दिया जा रहा है, जबकि अधिकांश पीड़ित अब भी सरकार की सहायता का इंतजार कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मुद्दे को वे आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विस्तार से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।इसके साथ ही उन्होंने बीते दिनों पड्डल मैदान में आयोजित प्रदेश सरकार के राहत वितरण कार्यक्रम को पूरी तरह “राजनीतिक शो” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद आपदा प्रभावितों की सहायता नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों पर हमला करना था। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री इस कार्यक्रम में विकास या राहत कार्यों पर नहीं, बल्कि विपक्ष पर भड़ास निकालने में व्यस्त रहे।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में सच्चाई सामने आएगी। सुक्खू सरकार का यह “भ्रष्टाचार मॉडल” ज्यादा दिन नहीं टिकेगा, क्योंकि जनता सबका हिसाब रखती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.