Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर हिमाचल में होंगे जिला स्तरीय सम्मेलन 

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भव्य रूप में मनाने जा रहा है। 15 नवंबर को पूरे देशभर की तरह हिमाचल में भी जनजातीय गौरव दिवस के रूप में इस दिवस को मनाया जाएगा। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

सुनील नेगी ने जानकारी दी कि इन आयोजनों की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और सभी जिलों में कार्यक्रमों का दायित्व वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समन्वय पूर्व प्रदेश महामंत्री और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक कपूर कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे, जो भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान पर अपने विचार साझा करेंगे।शिमला में यह कार्यक्रम भाजपा मुख्यालय दीप कमल में आयोजित होगा। नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ “उलगुलान” आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी समाज को नई दिशा दी और उनका जीवन आज भी त्याग, स्वाभिमान और देशप्रेम की प्रेरणा देता है।

15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

प्रदेशाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए चल रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन पूरे प्रदेश में माल्यार्पण, परिचर्चा और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.