Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बढ़ता अपराध, सरकार नाकाम — राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर प्रहार

Shimla, 11 November

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश कभी शांति और पर्यटन के लिए जाना जाता था, आज वहां अपराध और नशे का जाल फैलता जा रहा है।

राणा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश की छवि को गहरी चोट लगी है। ऊना और बिलासपुर जैसे शांत जिलों में अब गोलीबारी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। युवाओं में नशे की बढ़ती लत समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग है। नई पुलिस गाड़ियों पर मुख्यमंत्री की तस्वीरें लगवाना टैक्सपेयर्स के पैसे का दुरुपयोग है। राणा ने सवाल उठाया कि “क्या ये गाड़ियां हिमाचल पुलिस की हैं या सुक्खू सरकार की प्रचार गाड़ियां?”

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में अपराधी निडर हो चुके हैं और पुलिस राजनीतिक दबावों में बंधी है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के मुद्दों से दूर केवल कुर्सी और प्रचार में व्यस्त हैं।राणा ने कहा कि हिमाचल की जनता अब भ्रमित नहीं होगी। आने वाले चुनावों में लोग इस सरकार से जवाब मांगेंगे और प्रदेश को फिर से शांति, सुरक्षा और विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा को मौका देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम के चवर्ख पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता

राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम के चवर्ख पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता

मंडी , धर्मवीर-: राजनीति के चाणक्य और संचार क्रांति के मसीहा के रूप में विख्यात रहे स्व. पंडित सुखराम के देहावसान के चार वर्ष पूरा होने पर आज परिजनों की तरफ से चवर्ख पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित...
Summer Express - पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर...
Summer Express - शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...
Summer Express - तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

Summer express पटना, (दलजीत विक्की) | पावन धरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आज श्रद्धा, सेवा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही के जन्मदिवस के अवसर पर समूचे कमेटी स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी।इस अवसर पर गुरु घर की...
Summer Express - Auto Draft

कनाडा में पंजाब की युवती की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव

Summer express, अहमदगढ़ | पंजाब की रहने वाली एक युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है, जो पंजाब के अहमदगढ़ की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, युवती का शव ब्रैम्पटन स्थित उसके निवास के बाहर सीढ़ियों के पास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.