Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, जांच जारी

सोनीपत । जिले के राई थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

ऑटो रोककर युवक को खींच ले गए बदमाश

राई थाना क्षेत्र के गांव जठेड़ी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह और उसका बेटा अर्जुन (21) ओ.पी. जिंदल कंपनी, नरेला रोड, सोनीपत में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार शाम गांव का ही युवक हर्ष घर पहुंचा और सूचना दी कि कुछ लोगों ने अर्जुन की ऑटो-रिक्शा को रोककर उसे जबरन सफेद रंग की ईको कार में डाल लिया और मारपीट करते हुए फरार हो गए।

पुरानी रंजिश बनी अपहरण की वजह

कुलदीप ने बताया कि वह तुरंत हर्ष के साथ मैक्स सोसाइटी चौक पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि दोपहर में अर्जुन का जीटी रोड स्थित बीसवां मील चौक पर “जोकर” नामक एक ईको ड्राइवर से किसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस को शक है कि उसी विवाद की रंजिश में “जोकर” और उसके साथियों ने अर्जुन का अपहरण रचा।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही PSI नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद थाना राई पुलिस ने अर्जुन के अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) और 3(5) के तहत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
घटना की विशेष रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और मजिस्ट्रेट को ईमेल और डाक के माध्यम से भेज दी गई है।

आरोपियों और अपहृत की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी और अपहृत युवक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जांच ASI नरेश कुमार की निगरानी में जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.