पलवल | बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के निवास पर पहुंचकर उनके दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
धनखड़ ने कहा कि स्वर्गीय जयपाल गौतम एक सरल, विनम्र और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव समाज के उत्थान और लोगों की भलाई के लिए कार्य किया। वे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहे। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जयपाल गौतम के निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने खेल मंत्री गौरव गौतम और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।