Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में ठेकेदारों का विरोध प्रदर्शन तेज — वित्त विभाग पर पिक एंड चूज नीति अपनाने का आरोप

Dharamshala, Rahul


जिला मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार को एक बार फिर ठेकेदार सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कोतवाली बाजार स्थित गांधी वाटिका से डीसी कार्यालय तक रैली निकालकर ठेकेदारों ने वित्त विभाग पर ‘पिक एंड चूज’ नीति के तहत काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

ठेकेदार संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष गोल्डी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में ठेकेदारों के करीब 500 करोड़ रुपये के कार्यों के बिल अब तक लंबित हैं। उन्होंने कहा कि एक्सईएन स्तर पर ट्रेजरी में टोकन भेजे जा रहे हैं, लेकिन ट्रेजरी उन्हें पास नहीं कर रही है। इससे ठेकेदार गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कई ठेकेदार जिन्होंने लोन लेकर कार्य पूरे किए हैं, अब बैंक की ब्लैकलिस्ट में शामिल हो रहे हैं और एनपीए (Non-Performing Asset) घोषित किए जा रहे हैं।गोल्डी ने कहा कि इससे पहले सरकार को 12 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त विभाग मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के ठेकेदारों का भुगतान कर रहा है, जबकि कांगड़ा जिला लगातार उपेक्षित है। दीपावली से पहले भी भुगतान न होने के कारण कई परिवार त्योहार नहीं मना पाए।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से एक्सईएन को ‘लेटर ऑफ क्रेडिट’ के माध्यम से पेमेंट करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन ट्रेजरी में नए नियम बना दिए गए हैं कि महीने की पहली से दस तारीख तक टोकन नहीं लगाए जा सकते। इससे ठेकेदारों की परेशानी और बढ़ गई है।

गोल्डी ने जानकारी दी कि डिप्टी सीएम ने हाल ही में जल शक्ति विभाग के 17 करोड़ रुपये के टोकनों की डिटेल मांगी है और भरोसा दिलाया है कि विभागीय पेमेंट्स 6–7 दिनों में कर दी जाएंगी। हालांकि, अन्य विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए डीसी कांगड़ा से समय मांगा है, क्योंकि सीएम 18 नवंबर को धर्मशाला आने वाले हैं।

ठेकेदार रोहित शर्मा ने बताया कि पिछले दो–तीन वर्षों से भुगतान न होने के कारण कई ठेकेदार डिप्रेशन में चले गए हैं और अब अन्य काम करने को मजबूर हैं। कुछ ठेकेदार तो अब खुद दिहाड़ी मजदूर बनकर जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी सरकारी कार्यों को लेकर गर्व महसूस करने वाले ठेकेदार आज अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.