Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

JJP 7 दिसंबर जुलाना में मनाएगी स्थापना दिवस, पूरे प्रदेश आमंत्रण

चंडीगढ़ | जननायक जनता पार्टी (JJP) 7 दिसंबर को जुलाना में अपने स्थापना दिवस समारोह का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है और प्रदेश, जिला और हलका स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा को कार्यक्रम का समन्वयक नियुक्त किया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया गया है। कार्यक्रम समन्वय समिति में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जोरा सिंह, रजनी मलिक, धर्मपाल प्रजापत और कृष्ण राठी शामिल हैं। वहीं आयोजन समिति में वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, मुकेश सेठी, राहुल शर्मा, दलबीर धनखड़, अश्विनी वर्मा और दीपकमल सहारण को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेशभर में जिला प्रभारी भी तय किए गए हैं। हिसार और जींद में दुष्यंत चौटाला, पानीपत में बृज शर्मा, भिवानी में दिग्विजय सिंह चौटाला, गुरुग्राम में दिनेश डागर, करनाल में कृष्ण राठी, फरीदाबाद में ऋषिराज राणा, महेंद्रगढ़ में राकेश जाखड़, सोनीपत में देवेंद्र कादियान, यमुनानगर में मोहसिन चौधरी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया है।

विधानसभा स्तर पर भी हलका प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जुलाना में धर्मबीर सिहाग, असंध हलके में बृज शर्मा, बाढड़ा में नैना सिंह चौटाला, नरवाना में रमेश खटक, बरवाला में करण सिंह देपल, दादरी हलके में कर्नल सुखविंदर राठी, झज्जर में नरेश द्वारका और कई अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी ने गांव-गांव जाकर स्थापना दिवस कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। JJP के अनुसार यह समारोह पार्टी की नीतियों और सामाजिक प्रतिबद्धताओं को जनता के बीच मजबूत करने का अवसर होगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से JJP का मकसद न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, बल्कि प्रदेशभर में अपनी पहचान और जनसमर्थन को और मजबूत करना भी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.