Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने आपातकाल जेल परिवारों को कैशलेस इलाज की दी सुविधा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने अपने कैशलेस स्वास्थ्य योजना का दायरा और बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले व्यक्तियों के परिवारों को भी बिना किसी भुगतान के अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने केंद्र के अधिकारियों को पत्र भेजकर योजना का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया है।

सरकार की योजना में भारतीय राष्ट्रीय सेना के सैनिकों, द्वितीय विश्व युद्ध के बंदियों और हिंदी आंदोलन में योगदान देने वाले परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवरेज देने का प्रस्ताव शामिल है।

हरियाणा सरकार की इस पहल से पहले ही राज्य में कैशलेस इलाज की सुविधा कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को दी जा रही थी। पूर्व मनोहर सरकार के दौरान शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत राज्य के करीब 3.5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनभोगी और उनके 20 लाख आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों से कैशलेस उपचार का लाभ ले रहे हैं।

वर्तमान में हरियाणा में इस योजना के लिए कुल 569 मान्यता प्राप्त अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इसके साथ ही पत्रकारों को भी कर्मचारियों की तरह कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन कई सालों बाद भी अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

इस मामले में राज्य के पत्रकार संगठन लगातार सरकार से आग्रह कर चुके हैं। हाल ही में आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के निदेशक को पत्र लिखकर योजना में उपरोक्त श्रेणियों को शामिल करने और सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद ही सरकारी अधिसूचना जारी की जाएगी और कैशलेस इलाज सुविधा का लाभ नए श्रेणी के लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

इस फैसले से हरियाणा में स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा व्यापक होगा और कई ऐसी श्रेणियों के लोगों को आर्थिक बोझ के बिना स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.