Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर पावरकॉम का सख्त एक्शन

लुधियान |  पंजाब में बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पावरकॉम विभाग ने नवंबर के पहले 11 दिनों में लुधियाना शहर के 9 डिवीजनों में 1769 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनैक्शन काट दिए और उनसे 20 करोड़ 92 लाख 18 हजार रुपये की वसूली की।

यह कार्रवाई चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस, एस.ई. ईस्ट सुरजीत सिंह, और एस.ई. वैस्ट कुलविंदर सिंह की अगुवाई वाली टीमों द्वारा की गई। पावरकॉम विभाग ने शहर के रिहायशी, व्यापारिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर लगातार अभियान चलाया, जिसमें डिफाल्टरों के बिजली मीटर भी कब्जे में लिए गए।

हालांकि, विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को 2 से 3 किश्तों में बकाया बिल जमा करवाने की सुविधा भी दी, ताकि परिवारों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में बाधा न आए। चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने अपील की कि बकाया बिल जल्द जमा करवाएं, अन्यथा बिल के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने साफ किया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी डिफाल्टर को छूट नहीं मिलेगी।

विभाग ने अलग-अलग डिवीजनों में की गई वसूली और काटे गए कनैक्शन का ब्यौरा इस प्रकार दिया:

डिवीजनवसूली गई राशि (लाख में)काटे गए कनैक्शन
सिटी सेंटर102.09110
CMC127.1679
फोकल प्वाइंट410.58203
सुंदर नगर338.28181
अग्र नगर190.25279
सिटी वैस्ट185.07264
एस्टेट डिवीजन354.73270
जनता नगर208.86168
मॉडल टाउन174.35215
कुल2092.181769

पावरकॉम विभाग का यह अभियान स्पष्ट संदेश देता है कि बकाया बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.