Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना खरीदने वालों को झटका! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली | दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। 13 नवंबर को गोल्ड की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। आज सोना 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ ₹1,26,906 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जिससे आम खरीदारों के लिए ज्वेलरी खरीदना और महंगा हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹2,508 (1.52%) बढ़कर ₹1,64,599 प्रति किलोग्राम हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला मिला-जुला रुख

वैश्विक बाजार में सोने के दामों में मामूली गिरावट देखी गई, जबकि चांदी ने रफ्तार पकड़ी। Comex पर गोल्ड फ्यूचर्स $4,202.40 प्रति औंस पर खुले, जो पिछले बंद भाव $4,213.60 से थोड़ा नीचे हैं। खबर लिखे जाने तक सोना $4,205.40 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी के भाव में 0.13 डॉलर की तेजी दर्ज की गई और यह $53.58 प्रति औंस पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में उछला सोना

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹2,000 बढ़कर ₹1,27,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, पिछले दो ट्रेडिंग सत्रों में सोने की कीमतों में ₹3,300 प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है।

इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजार में डॉलर इंडेक्स की कमजोरी और निवेशकों की सेफ हेवन डिमांड को मुख्य कारण माना जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने के दामों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.