Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी में डीजे विवाद बना जानलेवा, पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या

अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले के मुलाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नशे में धुत युवकों के बीच हुए झगड़े ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। झगड़ा रोकने पहुंचे पुलिसकर्मी अमन कुमार की डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अमन मूल रूप से कंबासी गांव के रहने वाले थे और यमुनानगर पुलिस में तैनात थे।

शादी में डीजे पर झगड़ा बना जानलेवा

घटना 12 नवंबर की बताई जा रही है। अमन अपने परिवार के साथ सिरसगढ़ गांव में अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। डीजे पर नाचते समय कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी युवक बाहर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर लौटे और मौके पर जमकर मारपीट शुरू कर दी।

हमला रोकने गए पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ वार

अमन के भाई सुनंदन ने बताया कि जयमाला कार्यक्रम के बाद जब वे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी बाहर से शोर सुनाई दिया। अमन और उनका चाचा शुभम जब बाहर पहुंचे तो देखा कि 15 से 20 युवक हाथों में लोहे की रॉड और डंडे लिए हुए थे। उन्होंने अमन को पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब सुनंदन ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी सिर पर डंडा मार दिया गया।

अस्पताल में मौत, आरोपियों पर केस दर्ज

गंभीर रूप से घायल अमन को तुरंत एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुनंदन की शिकायत पर शुभ माजरी गांव, यमुनानगर के रहने वाले टिंकू, रोहित, अमन और सोनू सहित अन्य युवकों के खिलाफ हत्या और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस वारदात से क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.