लुधियाना/चंडीगढ़ | दिल्ली धमाके के बाद पंजाब में जारी हाई अलर्ट के बीच लुधियाना पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने आईएसआई (ISI) समर्थित ग्रेनेड अटैक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 10 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मलेशिया में बैठे तीन संचालकों के ज़रिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों का मकसद राज्य में अस्थिरता फैलाना और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रेनेड हमले कर आतंक फैलाना था।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राज्य में दहशत फैलाने की साजिश में शामिल थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवाद के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।