Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में डिजिटल फसल सर्वे शुरू — निजी सर्वेयरों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

Shimla,13 November

हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग ने एग्रीस्टैक (AgriStack) परियोजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey – DCS) के लिए निजी सर्वेयरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी राजस्व गांवों में डिजिटल तकनीक के माध्यम से फसलवार जानकारी एकत्रित कर सटीक कृषि डाटाबेस तैयार करना है।

जिला शिमला सहित पूरे प्रदेश में यह सर्वे किया जाएगा। विभाग के अनुसार इच्छुक निजी सर्वेयरों की आयु आवेदन की तिथि पर 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और स्मार्टफोन होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त एटीएम, बीटीएम, कृषि प्रसार अधिकारी, कृषि, बागवानी या वन विज्ञान में स्नातक, सुपरवाइजर, कृषक साथी, पशु साथी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पैक्स सचिव, पटवारी तथा पंचायत प्रतिनिधि भी आवेदन करने के पात्र हैं।

डिजिटल सर्वेक्षण के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल एप्लिकेशन के संचालन का ज्ञान होना चाहिए तथा अपने स्थानीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी आवश्यक है। इच्छुक व्यक्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://hpdcsa.agristack.gov.in/crop-survey-hp या गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध “DCS Himachal Pradesh” ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। यह ऐप केवल एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

सर्वेक्षण कार्य के लिए विभाग द्वारा उपयुक्त प्रोत्साहन राशि (इन्सेंटिव) निर्धारित की जाएगी। चयनित सर्वेयरों को अपने क्षेत्र में किसानों से डिजिटल माध्यम से फसल संबंधित डेटा संकलित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।कृषि उप निदेशक, जिला शिमला, डॉ. अजब कुमार नेगी ने बताया कि यह सर्वे हिमाचल प्रदेश में कृषि के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से विभाग की वेबसाइट www.agriculture.hp.gov.in पर नियमित रूप से नवीनतम अद्यतन जानकारी देखने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.