Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा–राजस्थान रेल सेवा में ब्लॉक, 8 ट्रेनों का संचालन रद्द

हरियाणा  | हरियाणा और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर। राजस्थान के चुरू–सादुलपुर रेलखंड पर अस्लु, दूधवाखारा और सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते 8 ट्रेनें 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आंशिक या पूरी तरह रद्द रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ब्लॉक के कारण हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और फतेहाबाद के यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

आंशिक रद्द रेलसेवाओं का विवरण

  • 14897 बीकानेर–हिसार: रतनगढ़ तक संचालित, रतनगढ़–हिसार आंशिक रद्द (17–24 नवंबर, 3–10 दिसंबर, 19–24 दिसंबर)
  • 14898 हिसार–बीकानेर: रतनगढ़ से प्रस्थान, हिसार–रतनगढ़ आंशिक रद्द (18–25 नवंबर, 4–11 दिसंबर, 20–25 दिसंबर)
  • 54604 लुधियाना–चूरू: हिसार तक संचालित, हिसार–चूरू आंशिक रद्द (17–24 नवंबर, 3–10 दिसंबर, 19–24 दिसंबर)
  • 54605 चूरू–लुधियाना: हिसार से प्रस्थान, चूरू–हिसार आंशिक रद्द (18–25 नवंबर, 4–11 दिसंबर, 20–25 दिसंबर)
  • 54789 रेवाड़ी–बीकानेर: सादुलपुर तक संचालित, सादुलपुर–बीकानेर आंशिक रद्द (18–25 नवंबर, 4–11 दिसंबर)
  • 54790 बीकानेर–रेवाड़ी: सादुलपुर से प्रस्थान, बीकानेर–सादुलपुर आंशिक रद्द (18–25 नवंबर, 4–11 दिसंबर)
  • 14891 जोधपुर–हिसार: चुरू तक संचालित, चुरू–हिसार आंशिक रद्द (18–25 नवंबर, 3–10 दिसंबर)
  • 14892 हिसार–जोधपुर: चुरू से प्रस्थान, हिसार–चुरू आंशिक रद्द (18–25 नवंबर, 4–11 दिसंबर)

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर और समय की पुष्टि कर लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.