Facebook-f Youtube X-twitter

तरनतारन उपचुनाव 2025: AAP ने 10वें राउंड में बड़ी बढ़त बनाई

तरनतारन |  पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल और रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह की निगरानी में मतगणना हो रही है।

इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • AAP: हरमीत सिंह संधू
  • SAD: सुखविंदर कौर रंधावा
  • कांग्रेस: करणबीर सिंह बुर्ज
  • अकाली दल बारिस पंजाब दे: मनदीप खालसा
  • भाजपा: हरजीत सिंह संधू

तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 11 नवंबर को हुए मतदान में 61 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।

10वें राउंड तक की स्थिति

10वें राउंड में AAP के हरमीत सिंह संधू 26,892 वोटों के साथ आगे हैं और उनकी लीड 7,294 वोट है।

  • SAD सुखविंदर कौर रंधावा – 19,598
  • कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज – 10,139
  • अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा – 11,793
  • भाजपा हरजीत सिंह संधू – 3,659

पिछले राउंड में भी हरमीत सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए थे। 9वें राउंड में उनकी लीड 5,510, 8वें राउंड में 3,668 और 7वें राउंड में 1,836 वोट थी।

मतदाता संरचना

तरनतारन विधानसभा हलका 021 में कुल 1,92,838 मतदाता हैं, जिनमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिला और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। साथ ही 1,357 सर्विस वोटर, 306 NRI मतदाता और 1,488 दिव्यांग मतदाता भी हैं। पंजाब केसरी पर आपको तरनतारन उपचुनाव के परिणाम की पल-पल की अपडेट्स मिलती रहेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.