Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ज्वेलरी खरीदने वालों को राहत

नई दिल्ली | बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों को राहत मिली है। राजनीतिक हलचल के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

MCX पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव आज करीब 550 रुपए की गिरावट के साथ 1,26,201 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछली सत्र में सोने का भाव 1,26,751 रुपए पर बंद हुआ था और आज यह 1,26,748 रुपए पर खुला।

चांदी की कीमत में भी कमजोरी देखने को मिली। 5 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,770 रुपए की गिरावट के साथ 1,60,700 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। पिछली सत्र में चांदी 1,62,470 रुपए पर बंद हुई थी और आज 1,62,851 रुपए पर खुली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव

वश्विक बाजार में भी सोने पर दबाव रहा। तीन हफ्ते के उच्च स्तर को छूने के बाद सोना लगभग 1% गिरकर 4,151.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सरकार के कामकाज फिर से शुरू होने और वैश्विक बाजार में बढ़ी बिकवाली के चलते यह गिरावट दर्ज की गई।

स्पॉट सिल्वर भी 2.3% गिरकर 52.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि राजनीतिक घटनाक्रम और वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.