सोनीपत। राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में शुक्रवार को वीर योद्धा कुशाल सिंह के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में पहुंचे और वीर कुशाल सिंह की शहादत को नमन किया।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, स्थानीय विधायक महिपाल ढांडा तथा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी नेताओं ने वीर कुशाल सिंह की वीरता, समर्पण और देशभक्ति की कहानियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मंच से वक्ताओं ने कहा कि वीर कुशाल सिंह जैसे रणबांकुरों के बलिदान से देश और समाज को प्रेरणा मिलती है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इतिहास में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा और भविष्य की पीढ़ियों को उनके साहस के बारे में अवगत करवाना आवश्यक है।
देशभक्ति से सराबोर यह कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न सम्मान समारोहों के माध्यम से वीरता की उस परंपरा को फिर से जीवंत करता दिखा, जिसके लिए कुशाल सिंह आज भी याद किए जाते हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे, ताकि बड़ी संख्या में पहुंची भीड़ को किसी प्रकार की असुविधा न हो।