Facebook-f Youtube X-twitter

फोरलेन के कारण पुरानी सड़क पर ठप बस सेवा, जनता परेशान; विधायक रणधीर शर्मा ने उठाई आवाज

Bilaspur, Subhash 


नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में फोरलेन बनने के बाद पुरानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों की आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने इस गंभीर समस्या को लेकर राज्य सरकार और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि फोरलेन तैयार होने के बाद से अधिकांश बसें पुराने मार्ग से गुजरने के बजाय सीधे फोरलेन का रुख कर रही हैं। इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा की यात्रा के लिए पूर्व की तरह बस सुविधा नहीं मिल पा रही है।

विधायक ने बताया कि स्थानीय रूट की बसें, जिनका संचालन पुराने रास्ते पर अनिवार्य है, वे भी अब नई सड़क का उपयोग कर रही हैं। चाहे सरकारी परिवहन की बसें हों या निजी ऑपरेटर, सभी मनमाने ढंग से अपने रूट बदल रहे हैं। कई बार बसें बिना किसी सूचना के फोरलेन से निकल जाती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खड़े यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में भी मजबूती से उठाया था और सरकार से आग्रह
किया था कि पुराने नेशनल हाईवे पर नियमित व निर्धारित बस सेवा सुनिश्चित की जाए। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है, जिसके चलते जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है।स्थिति अब इतनी गंभीर हो चुकी है कि मंडी–भराड़ी क्षेत्र में लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर बसों को रोककर उन्हें पुराने मार्ग से भेजना शुरू कर दिया है, ताकि प्रशासन इस समस्या की वास्तविकता और गंभीरता को समझ सके।विधायक ने आश्वासन दिया कि वह जनता की मांगों के साथ खड़े हैं और जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.