लुधियाना | लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र नीची मंगली में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर की पाइप अचानक लीक होने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी अचानक भड़की कि वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अधिकारी सिलेंडर पाइप लीकेज के सही कारणों की जांच कर रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।