Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: SC वर्ग को अब 50 हजार तक की लोन सब्सिडी, ऑनलाइन प्रक्रिया से मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लोन पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि को पांच गुना तक बढ़ा दिया है। अब SC वर्ग के लोग व्यवसाय, पशुपालन या बच्चों की पढ़ाई के लिए लिए गए लोन पर 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे, जबकि अभी तक यह राशि 10 हजार रुपये थी।

पीएम-अजय योजना को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार की पीएम-अजय योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना अब वित्त विभाग से भी अनुमोदित हो चुकी है और इसे राज्य में किसी भी समय लागू किया जा सकता है। सब्सिडी में बढ़ोतरी के साथ लोन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाया गया है।

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

इस योजना के अंतर्गत लोन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदक की पूरी जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में रहेगी। यदि कोई लोन डिफॉल्टर पाया जाता है, तो उसे भविष्य में लोन नहीं मिलेगा। पूरी किश्त चुकाने के बाद ही दोबारा लोन लेने की अनुमति दी जाएगी।

4.5 लाख लाभार्थियों में 1 लाख से ज्यादा डिफॉल्टर

हरियाणा एससी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से अब तक करीब साढ़े चार लाख लोग लोन ले चुके हैं, जिनमें से एक लाख से अधिक लोग डिफॉल्टर हैं। नई योजना में डिफॉल्टरों का डेटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहेगा, जिससे उनकी ट्रैकिंग आसान होगी।

योजना के लिए पोर्टल तैयार

इस योजना के लिए स्पेशल पोर्टल तैयार कर लिया गया है। लोग जल्द ही इसके जरिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेशन के अधिकारी हर तीन महीने में मौके पर जाकर जांच करेंगे कि संबंधित व्यक्ति द्वारा शुरू किया गया व्यवसाय चालू है या नहीं। यदि बंद पाया गया तो नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।

किन कार्यों के लिए मिलेगा लोन?

हरियाणा की करीब 21% आबादी अनुसूचित जाति वर्ग से है। इन्हें पशुपालन, छोटे उद्योग, व्यापार, और बच्चों की पढ़ाई जैसे कार्यों के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है, जिसमें सरकार की ओर से 50% या अधिकतम 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।

एमडी ने क्या कहा?

हरियाणा एससी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की एमडी गीता भारती ने बताया कि सब्सिडी की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है, जिससे लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। इससे वे अपने स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत कर सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.