अमृतसर | पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अमृतसर सेक्टर में ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, सीमावर्ती गांव पंडोरी के इलाके में लगभग दो किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
BSF को संदिग्ध हलचल की सूचना मिलने पर क्षेत्र में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान ड्रोन से गिराए गए पैकेट को कब्जे में लिया गया।
गांव पंडोरी में ड्रोन गतिविधि का यह पहला मामला है। इससे पहले इस इलाके में कभी भी हेरोइन की खेप बरामद नहीं हुई थी। BSF अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन कहां से उड़ाया गया और इसका नेटवर्क किसके साथ जुड़ा है।