Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में रणजीत सिंह की स्पष्ट राजनीति, JJP अफवाहें बेबुनियाद

सिरसा  | सिरसा में मीडिया से बातचीत के दौरान चौधरी रणजीत सिंह ने खुद के जननायक जनता पार्टी (JJP) में शामिल होने की चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “ना तो JJP ने मुझे शामिल होने के लिए कहा है और ना ही मैं JJP में जा रहा हूं। यह सब सिर्फ अफवाहें हैं। मेरी और उनकी राजनीति बिल्कुल अलग है।” रणजीत सिंह ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनकी भविष्य की राजनीतिक योजनाएं बिल्कुल स्पष्ट हैं।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वे हरियाणा के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और बड़ी जनसभाओं का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत 20 नवंबर को जींद में होने वाली पब्लिक मीटिंग से होगी, जिसके बाद भिवानी में भी एक जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के बीच पहुंचना और उनसे संवाद स्थापित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की भी घोषणा की कि वे जल्द ही हिसार में एक “बड़ी और ऐतिहासिक रैली” करने जा रहे हैं। रैली की तारीख का औपचारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह रैली उनकी आगामी राजनीतिक दिशा का संकेत भी बनेगी।

बिहार चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि यह पहले से स्पष्ट था कि बिहार में NDA गठबंधन फिर से सरकार बनाने जा रहा है। रुझान उसी दिशा में बढ़ते दिख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का अब जमीनी स्तर पर कोई मजबूत जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा—“कांग्रेस की सभाओं में लोग सिर्फ गांधी परिवार को देखने और सुनने आते हैं, लेकिन पार्टी का वोट बैंक अब लगातार कमजोर हो रहा है।”

रणजीत सिंह की आगामी सभाओं और प्रस्तावित हिसार रैली को देखते हुए राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उनकी यह सक्रियता प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की ओर संकेत मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.