Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाल दिवस पर बच्चों संग झूमे सीएम सुक्खू.. भाजपा के आरोपों पर दिया सख्त जवाब

Shimla, Sanju

बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान बच्चों की खुशियों से सराबोर रहा।महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें प्रोत्साहन दिया।

सुख आश्रय कानून से अनाथ बच्चों को मिली नई पहचान

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइनस’ की मधुर धुनों से हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू भी बच्चों के बीच पहुंचे और संगीत की धुनों पर उनके साथ झूमते दिखे। बच्चों के साथ उनका सहज और आत्मीय व्यवहार देखने योग्य था, जिससे पूरा रिज मैदान उत्सव स्थल में तब्दील हो गया।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अनाथ और निराश्रित बच्चों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘सुख आश्रय कानून’ लागू किया है। उन्होंने बताया कि यह पहल हिमाचल को देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल करती है, जहां जन्म से 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चों की संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार निभाती है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे किसी सरकारी लाभ के पात्र भर नहीं, बल्कि राज्य के परिवार का हिस्सा हैं और सरकार उनके माता-पिता की भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि बाल दिवस का यह आयोजन इन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का एक प्रयास है। खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समझ विकसित होगी।

राजनीति में नैतिकता पर भाजपा पहले खुद देखे

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से अपने राजनीतिक विरोधियों को भी जवाब दिया। उन्होंने भाजपा द्वारा सरकार के तीन साल के जश्न को लेकर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपनी आंतरिक स्थिति पर नजर डालनी चाहिए। सोलन और चंबा की घटनाओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ वही लोग पढ़ाएं जिनके पास नैतिकता शेष हो।उन्होंने साफ किया कि सरकार का यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि जनता के सामने अपने किए गए कार्यों की जानकारी साझा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और जनता को किए गए कामों के बारे में बताना किसी भी लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा है।बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनके भीतर नए उत्साह का संचार कर गया। खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मानसून से पहले चुराह प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को जारी किए सख्त निर्देश

Summer express, मंजूर पठान, चंबा |चुराह उपमंडल में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि हाल ही में उपायुक्त चंबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उपमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर...

हिसार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हिसार I हिसार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी इलाके में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल...

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार...

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके...

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.