Facebook-f Youtube X-twitter

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की कार्रवाई, छात्र बंगाल से गिरफ्तार

दिल्ली  | दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला से अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के MBBS छात्र निसार आलम को हिरासत में लिया है।

बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, NIA और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात दालखोला में छापेमारी कर आलम को गिरफ्तार किया। वह इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी मां और बहन के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दालखोला आया था। गिरफ्तारी के बाद उसे इस्लामपुर थाने ले जाकर पूछताछ की गई, जहां से उसे सिलीगुड़ी शिफ्ट किया गया। एजेंसी जल्दी ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला सकती है।

लुधियाना में रहते थे परिवार के सदस्य

निसार आलम और उसका परिवार लंबे समय से पंजाब के लुधियाना में रह रहा था, हालांकि उनका पैतृक घर दालखोला के कोनाल गांव में है। गांव के लोगों ने बताया कि परिवार लुधियाना शिफ्ट होने के बावजूद अपने रिश्तेदारों के संपर्क में रहता था।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

NIA ने आलम की फोन लोकेशन खंगाली और उसकी गतिविधियों का विश्लेषण करने के बाद उसे संदिग्ध मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। दालखोला पहुंचकर एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी लगातार जांच के घेरे में

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है।

  • दिल्ली ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे।
  • जांच के दौरान विश्वविद्यालय परिसर से विस्फोटक सामग्री की भी भारी बरामदगी हुई।
  • पिछले 4 दिनों में पुलिस कई बार परिसर का दौरा कर चुकी है और अब तक 52 डॉक्टरों से पूछताछ हो चुकी है।

NIA की इस गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि कार विस्फोट मामले में नए लिंक और नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब छात्र के कॉल रिकॉर्ड, संपर्कों और दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी संभावित भूमिका की गहन जांच कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.