Facebook-f Youtube X-twitter

पति ने पत्नी पर तेजाब फेंकने के बाद छत से धक्का दिया, गंभीर अवस्था में महिला एम्स बिलासपुर रैफर 

Mandi, Dharamveer

मंडी शहर के सैण मोहल्ले में घरेलू विवाद ने एक अत्यंत गंभीर रूप ले लिया, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंकने के बाद उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। इस दर्दनाक घटना में 41 वर्षीय ममता गंभीर रूप से झुलस गई हैं। आधे से अधिक शरीर पर तेजाब की वजह से गंभीर चोटों को देखते हुए ज़ोनल अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है।

यह परिवार मूल रूप से मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र से संबंध रखता है और लंबे समय से सैण मोहल्ले में रह रहा था। महिला का पति नंदलाल मंडी शहर में चाय की दुकान चलाता है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों के बीच पिछले काफी समय से पारिवारिक तनाव बना हुआ था। शनिवार शाम किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद आरोपी पति ने तैश में आकर पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के कारण महिला बुरी तरह झुलस गई और दर्द से चिल्लाने लगी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल ममता को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुँची और आरोपी नंदलाल को घर से ही हिरासत में ले लिया।एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है और पुलिस सभी तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि तेजाब कहां से लाया गया, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या थे, और क्या पहले भी ऐसे विवाद सामने आए थे—इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं—16 वर्षीय बेटी और 18 वर्षीय बेटा—जो घटना से आहत हैं। परिवार और स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी सदमा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जा रही है और महिला की चिकित्सा रिपोर्ट तथा बयान के आधार पर आगे की धाराए जोड़ी जाएगी। ममता की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.