Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायती राज चुनावों में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार व चुनाव आयोग को नोटिस,22 दिसंबर को अगली सुनवाई

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के समय पर न होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर 21 दिसंबर तक विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी देरी पर सरकार और आयोग दोनों को ठोस स्पष्टीकरण देना होगा। अब मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

याचिकाकर्ता ने अपनी जनहित याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार पंचायती राज चुनावों को समय पर करवाने के प्रति गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से अब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू करने संबंधी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई, जबकि पंचायती राज कानून के तहत तय अवधि के भीतर चुनाव करवाना अनिवार्य है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि चुनाव कराने में हो रही देरी से पंचायत स्तर की प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियाँ बाधित हो रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनदीप चंदेल ने बताया कि कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार और चुनाव आयोग दोनों को नोटिस जारी किया है।उन्होंने कहा कि अदालत ने स्पष्ट शब्दों में 21 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है ताकि अगली सुनवाई में मामले को आगे बढ़ाया जा सके। उनके अनुसार, सरकार की ओर से अब तक पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे संदेह पैदा होता है कि चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर टाला जा रहा है।दूसरी ओर, उच्च न्यायालय में पेश हुए राज्य सरकार के महाधिवक्ता ने अदालत को जानकारी दी कि सरकार 21 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का इरादा रखती है।उनका कहना था कि सरकार अपने स्तर पर आवश्यक तैयारी कर रही है और समयबद्ध ढंग से चुनाव कराए जाएंगे।

कोर्ट में हुई इस सुनवाई ने राज्य में चल रही राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। पंचायत चुनाव राज्य के ग्रामीण ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं, ऐसे में चुनाव में संभावित देरी को लेकर लोगों में रोष और चिंता दोनों बनी हुई है। अब सभी की निगाहें 22 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत सरकार और चुनाव आयोग के जवाबों पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.