Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस मैदान का पानी एक जगह चैनल करने पर भड़के ग्रामीण, कहा—घरों और भूमि पर बढ़ेगा खतरा, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Hamirpur, Arvind

हमीरपुर के लाहलड़ी गांव के ग्रामीण पुलिस मैदान से बहने वाले पानी को एक ही स्थान पर चैनलाइज करने के कार्य का कड़ा विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी को नियंत्रित रूप से एक दिशा में मोड़ने से उनके घरों और मलकियत भूमि पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। पहले बरसात होने पर पुलिस मैदान में पानी चारों दिशाओं में फैल जाता था, जिससे किसी प्रकार की क्षति नहीं होती थी। मगर अब पानी को एक जगह नीचे उतारने की तैयारी की जा रही है, जिससे बरसात के मौसम में नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

लाहलड़ी गांव पुलिस मैदान के तुरंत नजदीक स्थित है, जिस कारण ग्रामीणों को चिंता है कि भारी बरसात के दौरान मैदान का सारा पानी एक ही दिशा में बहकर उनके घरों और खेतों में प्रवेश कर सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे बाढ़ जैसे हालात बनने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गांव के लोगों ने बताया कि इस समस्या पर पहले भी वे पुलिस विभाग से बातचीत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले एसपी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनकी मुलाकात डीएसपी से हुई। चूंकि समस्या बरकरार रही, इसलिए सोमवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त हमीरपुर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पानी के चैनलाइजेशन पर रोक लगाने या उसे सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ने की मांग की गई है। उपायुक्त ने ज्ञापन को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को मार्क कर दिया है।एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि पहले मैदान का बरसाती पानी चारों ओर बिखर जाता था, जिससे कोई खतरा नहीं था। लेकिन अब उसे एक जगह बहाने की योजना से घरों और जमीनों पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने पुलिस विभाग से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

वहीं, एक ग्रामीण महिला ने कहा कि ग्रामीण पहले भी पुलिस विभाग को अपनी समस्या अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अंतत: मजबूर होकर वे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दौरान बड़े नुकसान की आशंका बनी रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.