Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हज यात्रा में भीषण बस दुर्घटना, 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

सऊदी अरब  | सऊदी अरब में हज यात्रियों को ले जा रही बस के दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को दहला दिया है। मक्का से मदीना जा रही बस मुहरास क्षेत्र में एक खड़े डीज़ल टैंकर से जा टकराई, जिसके बाद कुछ ही सेकंड में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत हो गई। इनमें महिलाएँ, बच्चे, बुजुर्ग और कई एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना मदीना से करीब 160 किमी दूर हाईवे पर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों आग की लपटों में घिर गए। कई यात्री आग की तेज़ लपटों के कारण बाहर निकल नहीं पाए। मौतों में 20 महिलाएँ, 11 बच्चे और दर्जनों बुजुर्ग शामिल हैं।

हैदराबाद में पसरा मातम

पहचाने गए 39 मृतकों में से 21 यात्री हैदराबाद के बाजार घाट इलाके के रहने वाले थे —
रहीमुन्निसा, रहमत बी, शहनाज़ बेगम, गौसिया बेगम, कादिर मोहम्मद, शोएब मोहम्मद समेत कई परिवारों के सदस्य इस हादसे में मौत के शिकार हुए। इलाके में शोक और खामोशी की स्थिति है।

एक ही परिवार की तीन पीढ़ियाँ खत्म

सबसे भयावह त्रासदी है विद्यानगर, हैदराबाद के रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी शेख नजीरुद्दीन के परिवार की।
उनके 18 परिजन, जिनमें उनकी पत्नी, बेटा-बेटियाँ और 9 बच्चे शामिल थे, सभी इस हादसे में मारे गए।
सबसे छोटा बच्चा सिर्फ 5 साल का था। यह परिवार तीन पीढ़ियों के साथ हज पर निकला था — और एक ही पल में पूरी वंश परंपरा खत्म हो गई। परिजनों ने सवाल उठाया — “ऐसी लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है? चालक की, प्रबंधन की या प्रशासन की?”

एक 24 वर्षीय युवक की बची जान

इस भयंकर हादसे में सिर्फ एक 24 वर्षीय युवक जिंदा बचा है। वह कैसे बचा, इसकी विस्तृत जानकारी सऊदी अधिकारियों द्वारा जुटाई जा रही है। युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.