Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी छापेमारी, आतंकी कनेक्शन जांच तेज

फरीदाबाद । दिल्ली-एनसीआर में हुए हालिया बम धमाके के बाद फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई है। मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी परिसर सहित करीब 30 से अधिक लोकेशनों पर व्यापक छापेमारी की। कार्रवाई का केंद्रबिंदु वित्तीय अनियमितताएं और दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी संभावित लिंक हैं।

डॉ. निसार की पत्नी और बेटी कैंपस में नजरबंद

जांच एजेंसियों ने आतंकी मॉड्यूल से जुड़े माने जा रहे डॉ. निसार उल हसन की पत्नी डॉ. सुरइया और MBBS सेकेंड ईयर की छात्रा बेटी निबिया को कैंपस में उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है। दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उनके डिजिटल डेटा की जांच जारी है। कैंपस से अन्य 10 MBBS छात्रों को भी बाहर जाने से रोक दिया गया है।

दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन की गहराई से पड़ताल

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर रहे डॉ. निसार, लाल किले के सामने हुए धमाके में खुद को उड़ाने वाले आतंकी डॉ. उमर नबी, और आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील व डॉ. शाहीन सईद के संपर्क में थे। ब्लास्ट के बाद वह फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

जांच से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार डॉ. निसार पहले भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क से जुड़े आरोपों में चर्चाओं में रह चुके हैं। 2023 में उन्हें SMHS अस्पताल, श्रीनगर से ‘राज्यविरोधी गतिविधियों’ के आरोप में बर्खास्त किया गया था।

कई छात्र–इंटर्न भी रडार पर, मोबाइल जब्त

सूत्रों के मुताबिक डॉ. आलिम गौर, डॉ. आशील, डॉ. सैमशुल समेत कई MBBS स्टूडेंट्स और इंटर्न से पूछताछ चल रही है। इनमें से कुछ आरोपी डॉक्टरों की कार तक चलाते थे। सभी के मोबाइल जब्त किए गए हैं और कॉल रिकॉर्ड व चैट्स की जांच की जा रही है।

वार्ड बॉय समेत अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ

धौज गांव के वार्ड बॉय शोएब और बेड अलॉटमेंट देख रहे मुस्तफा से भी गहन पूछताछ की गई। शोएब ने आरोपी डॉ. मुजम्मिल की कार की मरम्मत कराने में मदद की थी। पुलिस अब उनके संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.