Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एएसआई संदीप लाठर परिवार को जल्द नौकरी, सरकार ने दिए आश्वासन

रोहतक |  आत्महत्या मामले में चर्चा में आए एएसआई संदीप लाठर के परिवार को जल्द राहत मिल सकती है। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने आश्वस्त किया है कि एएसआई की पत्नी संतोष लाठर को अगले माह तक लेक्चरर पद पर नौकरी प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह विशेष बैठक बुलाने का आश्वासन दिया गया है। जरूरत पड़ने पर मामले पर दोबारा मुख्यमंत्री से बातचीत भी की जाएगी।

सोमवार रात परिजन एमडीयू स्थित कार्यक्रम स्थल पर मंत्री से मिले थे। परिवार के प्रतिनिधि संजय ने बताया कि मंत्री ने सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई पूर्व सहमति के अनुरूप कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी और परिजनों को जांच की प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

14 अक्टूबर को एएसआई संदीप लाठर ने लाढ़ौत गांव के खेतों में बने कोठड़े की छत पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और परिजनों ने शव के साथ धरना देकर कार्रवाई की मांग की थी। उसी दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौके पर पहुंचे और परिवार को निष्पक्ष जांच व न्याय का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

सरकार ने एएसआई की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, जो वर्तमान में मामले की जांच कर रही है। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि परिवार की हर उचित मांग पर सरकार संवेदनशील है और नौकरी से जुड़े मुद्दे पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.