Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, तीन जगहों पर दबिश; हैरोइन और नकदी बरामद

Nurpur, Sanjeev-:जिला नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अचानक दबिश देकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस टीमों ने हैरोइन और नकदी सहित महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पहली कार्रवाई पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत गांव छन्नी में की गई। यहां पुलिस ने आरोपी महिंदरपाल पुत्र बिहारी लाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 11.22 ग्राम हैरोइन और 22,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दू


सरे मामले में पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने अभियोग संख्या 235/25 के तहत नूरपुर किला क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों—हर्ष पुत्र अजय और कर्म चंद पुत्र छोटू राम—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6.56 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

तीसरी कार्रवाई अभियोग संख्या 236/25 के तहत जसूर क्षेत्र में की गई। पुलिस ने यहां दबिश देकर विकास चौहान पुत्र करण सिंह और संजीव शर्मा पुत्र चैन लाल को हिरासत में लिया। इनके पास से 1.5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है और आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने में स्थानीय लोग सहयोग करें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की भी अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.