Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सात साल बाद सऊदी अमेरिका संबंध मजबूत, बड़े सौदों पर सहमति

वॉशिंगटन  | वॉशिंगटन सात साल बाद व्हाइट हाउस में सऊदी अरब और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व की हुई मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों में फिर नई गर्माहट ला दी है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान एमबीएस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक में अहम आर्थिक और रणनीतिक समझौते हुए।

बैठक के दौरान क्राउन प्रिंस ने घोषणा की कि सऊदी अरब अमेरिका में अपने निवेश को छह सौ अरब डॉलर से बढ़ाकर लगभग एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएगा। यह निवेश प्रमुख तौर पर टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत सामग्री, रक्षा उत्पादन, न्यूक्लियर एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर में किया जाएगा।

रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों ने कई बड़े सौदों पर सहमति जताई है। बैठक में तीन सौ अमेरिकी टैंकों की खरीद के साथ एफ 35 लड़ाकू विमानों की संभावित डील पर भी चर्चा हुई। ट्रंप ने सैन्य सम्मान के साथ क्राउन प्रिंस का स्वागत किया और उन्हें पश्चिम एशिया के भविष्य को दिशा देने वाला अहम नेता बताया।

खशोगी हत्या पर ट्रंप का बड़ा बयान

जमाल खशोगी की 2018 में हुई हत्या को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें इस हत्या की मंजूरी एमबीएस द्वारा दिए जाने का दावा किया गया था। ट्रंप ने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी कभी हो जाती हैं और क्राउन प्रिंस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि मेहमान का अपमान न किया जाए।

क्राउन प्रिंस ने दोहराया कि उन्हें घटना के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और सऊदी अरब ने जांच में सभी जरूरी कदम उठाए हैं।

पश्चिम एशिया की स्थिरता और इस्राइल सऊदी संबंधों पर चर्चा

मुलाकात में पश्चिम एशिया की बदलती रणनीतिक स्थिति और ईरान की भूमिका पर भी व्यापक चर्चा हुई। सऊदी पक्ष ने संकेत दिया कि इस्राइल के साथ संभावित सामान्यीकरण दो राष्ट्र समाधान में प्रगति पर निर्भर करेगा।

बड़े उद्योगपतियों के साथ व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर में दुनिया की कई शीर्ष कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए। इसी दौरान ट्रंप ने सऊदी अरब को प्रमुख गैर नाटो सहयोगी का दर्जा देने की भी घोषणा की। यह कदम दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.