Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीसीटीवी और बारकोड से अनाज खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी सरकार

चंडीगढ़ | धान खरीद प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच हरियाणा सरकार अब पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्य की सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि खरीद-फरोख्त की हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकी जा सके।

राज्य सरकार अनाज की बोरियों पर बारकोड प्रणाली लागू करने जा रही है, जिससे हर बोरी की ट्रैकिंग संभव होगी। इस तकनीक के बाद किसी भी खरीद, भंडारण या परिवहन में गड़बड़ी की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। इसी के साथ अनाज खरीद के लिए पीओएस मशीनों की खरीद का टेंडर भी जल्द जारी किया जाएगा, जिससे किसानों से खरीद की रियल-टाइम एंट्री और डिजिटल सत्यापन सुनिश्चित होगा।

मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीद से जुड़े किसी भी प्रकार की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजेश नागर ने कहा कि सरकार मंडियों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपना रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निरंतर आते रहने के कारण विभाग अब प्रक्रिया को और मजबूत करने पर फोकस कर रहा है, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और खरीद व्यवस्था पर जनता का भरोसा कायम रहे।

सरकार का मानना है कि नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य की मंडियों में खरीद प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.