Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

39वां सूरजकुंड मेला 2026: मेघालय बनेगा थीम स्टेट

फरीदाबाद। 2026 में आयोजित होने वाले 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मेघालय को थीम स्टेट के रूप में चुना गया है। इस मेले में पूर्वोत्तर के कुल आठ राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर और शिल्पकला का प्रदर्शन होगा। मेघालय को थीम स्टेट बनाने का उद्देश्य इसकी अनूठी संस्कृति, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को देश-विदेश के आगंतुकों के सामने लाना है।

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों — अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय — इस मेले में सांस्कृतिक भागीदारी करेंगे। इन राज्यों के कलाकार और शिल्पकार अपने हुनर से मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष 2025 में ओडिशा और मध्य प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया था, जबकि मिस्र पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल रहा। इस बार भी मिस्र मेले का अंतरराष्ट्रीय पार्टनर रहेगा।

हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले की तैयारी शुरू कर दी है। मेले परिसर में 100 नई हट्स का निर्माण किया जाएगा, जबकि पहले से ही लगभग 1200 हट्स मौजूद हैं। इस मेले में देश-विदेश के पर्यटक उत्तर प्रदेश, मेघालय और अन्य राज्यों की सांस्कृतिक विविधता और शिल्पकला का आनंद ले सकेंगे।

मेले में तीन चौपालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चौपाल पर मिस्र और उत्तर प्रदेश के कलाकारों के साथ अन्य देशों और राज्यों के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा, दिल्ली गेट के पास बड़ी और छोटी चौपाल पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

पूर्वोत्तर राज्यों की यह भागीदारी नई नहीं है। पहली बार 2023 में इन्हें सांस्कृतिक पार्टनर बनाया गया था और उनकी शिल्पकला तथा सांस्कृतिक समृद्धि से प्रभावित होकर इन्हें फिर से मौका दिया गया है। हरियाणा पर्यटन निगम और इन राज्यों के बीच इसके लिए एमओयू पहले ही साइन किया जा चुका है।

सूरजकुंड मेला अपने हस्तशिल्प, कला और संस्कृति के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है और 2026 का संस्करण विशेष रूप से पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक झलक और मेघालय की थीम स्टेट के रूप में भागीदारी के लिए यादगार रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.