Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3.27 करोड़ की ठगी

भिवानी | साइबर ठगी के एक बड़े मामले में भिवानी पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्पण, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम गांव का निवासी है, को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पीड़ित सुमित निवासी सिवानी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके मोबाइल व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उसे एक ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट वेबसाइट पर आईडी बनाने के लिए कहा गया। आरोपी और उसके सहयोगियों ने 17 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच 19 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 3 करोड़ 27 लाख रुपये इन्वेस्टमेंट के नाम पर जमा करवाए।

जब सुमित ने अपने पैसे वापस निकालने का प्रयास किया, तो उसे राशि नहीं मिली। इसके बाद उसने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच अधिकारी रफीक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता धोखाधड़ी के लिए 10 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

भिवानी साइबर क्राइम थाना ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश के मामले में केवल विश्वसनीय और प्रमाणिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर तुरंत कार्रवाई करें

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.