Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की 5 जेलों में कैदियों के लिए ITI कोर्स शुरू, रोजगार के अवसर मिलेंगे

पंचकूला (उमंग श्योराण): हरियाणा सरकार और कारागार विभाग ने कैदियों के पुनर्वास और समाज में मुख्यधारा में लौटने को लेकर एक अहम पहल की है। अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, पानीपत और गुरुग्राम जेलों में वोकेशनल ITI कोर्स शुरू किए गए हैं। इन कोर्सों का औपचारिक उद्घाटन 6 दिसंबर को किया जाएगा।

जेल विभाग ने HKRN के साथ समझौता किया है, जिसके तहत प्रशिक्षण ले रहे कैदी रिहा होने के बाद HKRN पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। डीजीपी जेल आलोक कुमार राय ने कहा कि यह पहल कैदियों को नई दक्षताएं सीखने और समाज में अपने पैर जमाने में मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि करनाल जेल में हाल ही में पैरोल पर बाहर गए एक कैदी के पेट से करीब 250 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। संदेह होने पर जेल कर्मचारियों ने उसका सिटी स्कैन कराया, जिसमें कैप्सूल मिलने की पुष्टि हुई। आरोपी 10 साल की सजा काट रहा है और 28 दिन की पैरोल पर बाहर गया था।

इसके अलावा, डीजीपी ने बताया कि आईपीएस वाई पूरन सिंह के पूर्व गनमैन सुशील कुमार को जेल में जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में विभाग की जांच में कोई तथ्य नहीं मिला। सुशील को शिकायत पर रोहतक से अंबाला जेल शिफ्ट किया गया था। वह रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद है।

डीजीपी ने जोर देकर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैदियों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाएंगे और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.