Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिट्टा खरीदने आए युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पिटाई के बाद बनाया मुर्गा

Hamirpur, Arvind-:जिला हमीरपुर के नादौन थाना क्षेत्र के भूंपल इलाके में चिट्टा (हेरोइन) खरीदने पहुंचे युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और आक्रोश में उन्हें मुर्गा बनाकर मारपीट की। ग्रामीणों की ओर से की गई पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर दो युवक भूंपल क्षेत्र में चिट्टा खरीदने पहुंचे थे। ग्रामीणों को जैसे ही उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, उन्होंने दोनों को घेरकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि वे नशा खरीदने आए थे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। बाद में वीडियो में दो और युवकों की मौजूदगी सामने आई, जिसके बाद कुल चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।वायरल वीडियो की पुष्टि होते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच के दौरान चारों युवकों से 3.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थों की छोटी मात्रा होने के बावजूद गंभीरता बरतते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा मारपीट करना कानूनन गलत है, हालांकि नशे के खिलाफ स्थानीय जागरूकता की भूमिका को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और स्वयं कानून हाथ में लेने से बचें।जिला में नशे के बढ़ते मामलों ने चिंताएँ बढ़ा दी हैं, ऐसे में भूंपल क्षेत्र में हुई यह घटना एक बार फिर संकेत देती है कि चिट्टा तस्करी और नशा सेवन को रोकने के लिए पुलिस और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.