Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बद्दी में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाए: नया पीडब्ल्यूडी मंडल, अस्पताल विस्तार और आधुनिक बस स्टैंड

Baddi, 19 November-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक विकासात्मक घोषणाएं करते हुए लोक निर्माण विभाग का नया मंडल स्थापित करने की घोषणा की। जिला सोलन स्थित बद्दी में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बद्दी नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों तक बढ़ाने तथा एसडीएम कार्यालय के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये और खेल स्टेडियम के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला और चंडी के सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बद्दी क्षेत्र में बढ़ती आबादी के अनुरूप बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी और एक आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण भी सरकार की प्राथमिकता में है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और हिमाचल की संसाधनों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर करीब 5,000 बीघा भूमि मात्र 1.12 करोड़ रुपये में उद्योगपतियों को सौंप दी, साथ ही स्टांप ड्यूटी माफ करने और सस्ती बिजली-पानी उपलब्ध करवाने की सुविधाएँ देकर प्रदेश को राजस्व नुकसान पहुँचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। उन्होंने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना में भी राज्यहितों को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र द्वारा दिए गए 30 करोड़ रुपये वापस कर परियोजना को स्वयं विकसित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सोशल मीडिया सेल उन्हें इसलिए निशाना बना रहा है क्योंकि सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए और कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा की।उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में सुधारों के परिणामस्वरूप हिमाचल राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान से आगे बढ़कर पांचवें स्थान पर पहुँचा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी 3,000 करोड़ रुपये के सुधार कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 7 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान करने और राहत नियमों में संशोधन का उल्लेख किया। दून क्षेत्र के 18 प्रभावित परिवारों को 17.62 लाख रुपये की राहत और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को अंतिम किस्त के चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम में विधायक चौधरी राम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.