Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में ऑनर किलिंग की घटना: 23 वर्षीय सपना की हत्या, देवर घायल

रोहतक | काहनी गांव में वीरवार रात 23 वर्षीय सपना की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका देवर साहिल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को रात करीब पौने 11 बजे पीजीआइएमएस रोहतक लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सपना को मृत घोषित कर दिया। साहिल का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हमलावर चार थे।

जानकारी के अनुसार, हत्या के समय सपना का पति सूरज शहर में ऑटो चला रहा था। घर पर सिर्फ सूरज की मां, भाई, पत्नी और दो वर्षीय बेटा मौजूद थे। 22 नवंबर को सूरज के बेटे का जन्मदिन है और घर में उसके लिए समारोह की तैयारी चल रही थी। सपना और सूरज ने लगभग तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी, जिसे सपना के स्वजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। विरोध के चलते परिवार ने स्पष्ट कर दिया था कि दंपती गांव में नहीं रह सकता।

इस विवाद के कारण दंपती कुछ समय के लिए गांव छोड़कर रोहतक में किराए पर रह रहे थे। करीब दो महीनों से उन्होंने फिर से गांव आना-जाना शुरू किया और स्थायी रूप से वहीं रहने लगे। इस बात को लेकर सपना का मायका पक्ष नाराज चल रहा था।

पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। वारदात की रात सपना ने सीसीटीवी कैमरे में चार हमलावरों को घर की ओर आते देखा। शक होने पर उसने गेट बंद किया, लेकिन इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। बचाव के प्रयास में देवर साहिल पर भी गोली चली।

सूत्रों का दावा है कि गोली चलाने वाला सपना का भाई संजू है, जो वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.