अंबाला। श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर पंजाब आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों की मदद से विभिन्न राज्यों से आने वाली संगत को सहज और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
दिल्ली–नंगल डैम स्पेशल ट्रेन (04493)
रेलवे ने पहली विशेष ट्रेन को दिल्ली से नंगल डैम के बीच चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 22 से 25 नवंबर तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।
दोनों दिशाओं में ठहराव:
सोनीपत – पानीपत – कुरुक्षेत्र – अंबाला कैंट – सरहिंद – न्यू मोरिंडा – आनंदपुर साहिब , इस मार्ग के लिए रेलवे ने पूरी समय-सारिणी और स्टॉपेज सूची जारी कर दी है।
पटना साहिब–आनंदपुर साहिब स्पेशल ट्रेन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन पटना साहिब से आनंदपुर साहिब के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर जल्द जारी किया जाएगा, जबकि समय-सारिणी घोषित कर दी गई है।
प्रस्थान समय: 23 नवंबर, सुबह 6:40 बजे, पटना साहिब से रवाना होगी।
मुख्य ठहराव: न्यू गुंटूर – वाराणसी – माधवपुर – लखनऊ – आलमनगर – बरेली – मुरादाबाद – हिंडन – सहारनपुर – अंबाला – सरहिंद