Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम जल्द बदलेगा जालंधर की प्रमुख सड़कों का कमर्शियल स्टेटस

जालंधर  | जालंधर में एक बार फिर कई मुख्य सड़कों को कमर्शियल घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम की हालिया पार्षद हाउस बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसके बाद संकेत मिले हैं कि शहर में व्यापारिक गतिविधियों का दायरा और बड़ा हो सकता है।

पहले भी लोकल बॉडीज के तत्कालीन मंत्री स्वर्गीय चौधरी जगजीत सिंह के कार्यकाल में जालंधर की 14 प्रमुख सड़कों को कमर्शियल का दर्जा दिया गया था। इससे जहां व्यापारियों और प्रॉपर्टी मालिकों को लाभ मिला, वहीं स्थानीय निवासियों को बढ़ते ट्रैफिक और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ा।

पिछले अनुभवों के मुताबिक कमर्शियल इलाकों में पार्किंग की कमी और अवैध निर्माण सबसे बड़ी चुनौती रहे हैं। नगर निगम के नियमों के अनुसार किसी भी सड़क को कमर्शियल घोषित करने से पहले पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य है, लेकिन पहले यह जिम्मेदारी पूरी नहीं हो सकी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस बार पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट की ठोस योजना नहीं बनाई गई, तो भविष्य में शहर को भारी अव्यवस्था झेलनी पड़ सकती है।

इन मुख्य सड़कों को कमर्शियल घोषित करने का प्रस्ताव

  • गुजराल नगर रोड (महावीर मार्ग से कैनाल रोड तक)
  • चिक चिक चौक, आदर्श नगर गुरुद्वारा से बस्ती रोड
  • कपूरथला चौक से कपूरथला रोड
  • जेपी नगर, आदर्श नगर गुरुद्वारा से हरबंस नगर
  • आदर्श नगर गुरुद्वारा से झंडियाँ वाला पीर
  • न्यू कॉलोनी से ज्योति नगर
  • कूल रोड
  • मास्टर तारा सिंह नगर रोड
  • अन्य आस-पास की लिंक सड़कें

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.