Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन..पीएम का पुतला फूंका

केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप


Shimla, Sanju

शिमला में युवा कांग्रेस ने “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से राजभवन की ओर मार्च करते हुए पहुंचे। राजभवन के बाहर उन्होंने नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी हिमाचल शेषनारायण ओझा ने आरोप लगाया कि देश में लगातार चुनावी गड़बड़ियां बढ़ रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग खामोश है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी के मामले सामने आए, वहीं अब बिहार में खुलेआम पैसे बांटकर लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया गया। ओझा ने सवाल उठाया कि जब देशभर में अनियमितताओं की शिकायतें उठ रही हैं, तो चुनाव आयोग इस पर कोई स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दे रहा।ओझा ने केंद्र सरकार पर भी तीखा वार करते हुए कहा कि भाजपा अंग्रेजों जैसी शासन व्यवस्था थोपने की कोशिश कर रही है। यदि चुनाव निष्पक्ष नहीं रहेंगे, तो जनता किस पर विश्वास करेगी? उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन एक शुरुआती संदेश है। यदि चुनाव आयोग समय रहते जागा नहीं, तो युवा कांग्रेस गांव-गांव जाकर बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने भी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि कई भाजपा नेता एक ही दिन में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डालते दिखाई दिए हैं। ठाकुर का कहना है कि यह आरोप कांग्रेस नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के उपलब्ध आँकड़े खुद साबित कर रहे हैं।उन्होंने ऊना में पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़े एक व्यक्ति की घटना पर दुख प्रकट किया और कहा कि यह पूरी तरह निजी मामला था, जिसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।युवा कांग्रेस ने साफ किया कि लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा, और यदि आवश्यक हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - शिमला में राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 1000 से अधिक जवान तैनात

शिमला में राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 1000 से अधिक जवान तैनात

शिमला ,संजू -: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हिमाचल शिमला प्रवास पर आ रही हैं. इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है.शिमला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हज़ार से ज़्यादा जवानों की तैनाती की गई है. डीआईजी साउथ रेंज अंजुम आरा...
Summer Express - हिमाचल में खेलों को नई उड़ान देने की पहल, विशेष पैकेज और हाई-एल्टीट्यूड सेंटर की मांग

हिमाचल में खेलों को नई उड़ान देने की पहल, विशेष पैकेज और हाई-एल्टीट्यूड सेंटर की मांग

Summer express/शिमला, संजू -:यादवेन्द्र गोमा ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में खेलों के विकास के लिए विशेष पैकेज और आधुनिक सुविधाओं की मांग उठाई है। यह मांग युवा मामले एवं खेल मंत्रियों का चिंतन शिविर के दौरान सामने आई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की।शिविर में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित...
Summer Express - चंबाघाट फ्लाईओवर पर बारातियों की कार हादसे का शिकार, बड़ा नुकसान टला

चंबाघाट फ्लाईओवर पर बारातियों की कार हादसे का शिकार, बड़ा नुकसान टला

सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन के चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक बारात उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब बारातियों को ले जा रही एक कार अचानक पलट गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वाहन परमाणु से सालोगड़ा की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी पलट गई...
Summer Express - महिला आरक्षण पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू -:शिमला में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जैनब चंदेल ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिल पास तो कर दिया, लेकिन उसे जनगणना और...
Summer Express - हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी, 17 मई को मतदान और उसी दिन परिणाम

हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी, 17 मई को मतदान और उसी दिन परिणाम

हमीरपुर, अरविंद:हमीरपुर जिला प्रशासन ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंधर्व राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 17 मई को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.