Facebook-f Youtube X-twitter

पहला अफ्रीकी G20 समिट, पीएम मोदी करेंगे भारत का दृष्टिकोण पेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए, जहाँ वह 21 से 23 नवंबर तक आयोजित हो रहे 20वें G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह लगातार चौथा अवसर है जब G20 बैठक किसी विकासशील देश में आयोजित हो रही है। दुनिया के कई शीर्ष नेता इस वैश्विक सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन में भारत की नीतियों, प्राथमिकताओं और वैश्विक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे।

पीएम मोदी तीन प्रमुख सत्रों को करेंगे संबोधित

कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री तीन अहम सत्रों को संबोधित कर सकते हैं:

  1. समावेशी और सतत आर्थिक विकास – जिसमें यह सुनिश्चित करने पर जोर होगा कि विकास में कोई पीछे न रह जाए।
  2. गतिशील विश्व में G20 की भूमिका – आपदा जोखिम प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक चुनौतियों पर फोकस।
  3. सभी के लिए न्यायपूर्ण और सुरक्षित भविष्य – भविष्य की नीतियों में समानता और न्याय को केंद्र में रखने पर चर्चा।

अफ्रीका में होने वाला पहला G20 सम्मेलन

दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर वह G20 लीडर्स समिट में हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने इसे खास बताते हुए कहा कि यह अफ्रीका महाद्वीप में आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन है।

प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकन यूनियन को G20 की पूर्ण सदस्यता दी गई थी, जो वैश्विक दक्षिण के लिए ऐतिहासिक कदम माना गया।

IBSA लीडर्स मीटिंग में भी होंगे शामिल

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित इंडिया-ब्राज़ील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) लीडर्स समिट में भी भाग लेंगे, जहाँ तीनों देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग और विकास साझेदारी पर चर्चा की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.