Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में बीजेपी पोस्टरों पर कालिख, बढ़ा राजनीतिक तनाव

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टरों पर अज्ञात लोगों द्वारा कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। पोस्टरों पर “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए, जिसके बाद स्थानीय बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। यही नहीं, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास लगे कई पोस्टरों पर भी इसी तरह कालिख पोतने की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को प्रियंका गांधी के नाम से चल रहे एक कथित सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया कि “हरियाणा में वोट चोरी से बनी नाजायज सरकार के चेहरों पर युवा कांग्रेस ने कालिख पोती है।” हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह अकाउंट वास्तविक है या फर्जी। आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि गुरुवार शाम साढ़े सात बजे तक वे कार्यालय में मौजूद थे और रात में दो कार्यकर्ता वहीं ठहरते हैं। उनके मुताबिक, वे खाना बनाने में व्यस्त थे, तभी कुछ अज्ञात लोग कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों पर कालिख पोतकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है और वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय बीजेपी नेता अमन चोपड़ा ने आरोप लगाया कि “यह शरारत नहीं, कांग्रेस द्वारा प्रायोजित हरकत है।”

इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने भी वीडियो देखा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कि इसके पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी भी इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का पहले से निर्धारित “वोट चोर गद्दी छोड़” प्रदर्शन आज सिरसा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सांसद कुमारी सैलजा भी शामिल होंगी।

गौरतलब है कि सिरसा स्थित बीजेपी कार्यालय का हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया था। पोस्टर विकृति की इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की...

ड्यूटी के दौरान एएसआई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

Summer express, बटाला। पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.