Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टैक्सी लूट कांड सुलझा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा अब भी फरार

पंचकूला। रामगढ़ थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तीन बदमाश—रोहित धीमान, सतबीर और बिट्टू उर्फ बिड्डू ठाकुर को गिरफ्तार कर लूटी गई टैक्सी सहित हथियार भी बरामद कर लिए हैं। चौथे आरोपी हमजा की तलाश जारी है।

खरड़ से ऑनलाइन बुक की थी टैक्सी, रास्ते में की वारदात

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे आरोपियों ने मोहाली के खरड़ से ऑनलाइन टैक्सी (टाटा नेक्सन) बुक कर रामगढ़ पहुंचने का अनुरोध किया था। वाहन जैसे ही मुख्य हाईवे पर रामगढ़ के नजदीक पहुंचा, आरोपियों ने चालक पंकज उपरोत्रा को सुनसान जगह गाड़ी रोकने को कहा।

जैसे ही ड्राइवर ने कार रोकी, तीनों बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने ड्राइवर पर देसी कट्टा तानकर धमकाया और फिर उसे सड़क किनारे फेंककर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपी पकड़े गए

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 20 नवंबर को तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी रोहित धीमान ने बताया कि लूटी गई टैक्सी को यमुनानगर जिले के गांव किवानपुर में छिपाया गया था। पुलिस ने वहां से गाड़ी बरामद कर ली।

हथियारों का जखीरा भी बरामद

बिट्टू की निशानदेही पर कार के डैशबोर्ड में छुपाया गया एक देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, सतबीर के घर से भी एक देसी कट्टा और 2 कारतूस पुलिस ने जब्त किए।

आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू, चौथा आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चौथे आरोपी हमजा की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.