Facebook-f Youtube X-twitter

सिरसा में कांग्रेस की ताकत दिखी, पोस्टर विवाद पर बड़ा हमला

सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए और हालिया विधानसभा चुनावों में “बेंटरी वोटिंग” को लेकर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दावा किया कि 155 बूथों पर 95% तक संदिग्ध मतदान दर्ज हुआ, जो चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल है।

तानाशाही के खिलाफ अकेले लड़ रहे राहुल गांधी” – राव नरेंद्र सिंह

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने “वोट चोरी” कर सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में लोकतंत्र की लड़ाई राहुल गांधी अकेले लड़ रहे हैं और यह सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि “पूरे लोकतांत्रिक ढांचे की लड़ाई” है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राहुल गांधी का संदेश घर–घर तक पहुंचाया जाए।

पोस्टर विवाद पर कांग्रेस नेताओं की सफाई

विधायक गोकुल सेतिया ने पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना को अनुशासनहीनता बताया और कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक आचरण में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर फूट की कोई गुंजाइश नहीं है और कांग्रेस पूरी तरह एक मंच पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि “कुछ लोगों का टारगेट BJP नहीं बल्कि कांग्रेस है”, लेकिन हम इससे कमजोर नहीं होंगे।

कांग्रेस पारदर्शिता साबित करने को तैयार: शीशपाल केहरवाला

कालावाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में पारदर्शिता साबित करने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ी तो एक–एक बूथ के आंकड़े भी पेश करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिरसा में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता इसे सफल नहीं होने देगी।

बीजेपी का खेल खत्म होगा: भरत सिंह बेनीवाल

ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में टूटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा: “बीजेपी क्या टांग अड़ाएगी? हमने चौटाला को दीवार नहीं बनने दिया, इनकी सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।” उन्होंने कहा कि पोस्टरों में वरिष्ठ नेताओं की फोटो गायब होना पोस्टर बनाने वालों की गलती है, न कि परिषद की।

लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे: कुमारी सैलजा

वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसका दृढ़ता से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष से नहीं घबराते—“चाहे यात्रा करनी पड़े या जेल जाना पड़े, लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी।”

सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा और लोकदल शुरू से मिले हुए हैं, इसलिए जनता को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।

सिरसा में नशे की स्थिति भयावह

सैलजा ने सिरसा में नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई और कहा कि कई बार आवाज उठाने के बावजूद सरकार समाधान निकालने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से युवा बर्बाद हो रहे हैं और कई जानें विदेश जाने की चाह में समाप्त हो चुकी हैं।

चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल

सैलजा ने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बीएलओ तक आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं, लेकिन आयोग चुप है। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी से तो एफिडेविट मांगा जा रहा है, लेकिन असली मुद्दों पर संस्थाएं मौन क्यों हैं?

00000000000000000000000000000000000000000

टैक्सी लूट कांड सुलझा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा अब भी फरार

पंचकूला। रामगढ़ थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तीन बदमाश—रोहित धीमान, सतबीर और बिट्टू उर्फ बिड्डू ठाकुर को गिरफ्तार कर लूटी गई टैक्सी सहित हथियार भी बरामद कर लिए हैं। चौथे आरोपी हमजा की तलाश जारी है।

खरड़ से ऑनलाइन बुक की थी टैक्सी, रास्ते में की वारदात

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे आरोपियों ने मोहाली के खरड़ से ऑनलाइन टैक्सी (टाटा नेक्सन) बुक कर रामगढ़ पहुंचने का अनुरोध किया था। लगभग 6:30 बजे वाहन जैसे ही मुख्य हाईवे पर रामगढ़ के नजदीक पहुंचा, आरोपियों ने चालक पंकज उपरोत्रा को सुनसान जगह गाड़ी रोकने को कहा।

जैसे ही ड्राइवर ने कार रोकी, तीनों बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने ड्राइवर पर देसी कट्टा तानकर धमकाया और फिर उसे सड़क किनारे फेंककर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपी पकड़े गए

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 20 नवंबर को तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी रोहित धीमान ने बताया कि लूटी गई टैक्सी को यमुनानगर जिले के गांव किवानपुर में छिपाया गया था। पुलिस ने वहां से गाड़ी बरामद कर ली।

हथियारों का जखीरा भी बरामद

बिट्टू की निशानदेही पर कार के डैशबोर्ड में छुपाया गया एक देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, सतबीर के घर से भी एक देसी कट्टा और 2 कारतूस पुलिस ने जब्त किए।

आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू, चौथा आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चौथे आरोपी हमजा की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

000000000000000000000000000

कैथल में लगातार दो हादसे, तीन बाइक सवारों की गई जान

कैथल  | कैथल जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। दोनों हादसों में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

पहला हादसा कैथल-चीका रोड पर स्थित गांव जठेड़ी के पास हुआ। जांच अधिकारी एएसआई रणदीप सिंह के अनुसार, यहाँ दो मोटरसाइकिलें तेज गति में आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। हादसे में 55 वर्षीय पवन कुमार निवासी जठेड़ी और 19 वर्षीय लविश निवासी गोहाना (सोनीपत) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अपने-अपने काम से घर लौट रहे थे। हादसे में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, सड़क पर कम दृश्यता और तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण मानी जा रही है।

दूसरा हादसा कैथल के पिलनी गांव के नजदीक हुआ। यहां एक बाइक सवार ने अचानक सड़क पर आए वाहन को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बाइक सवारों द्वारा हेलमेट न पहनना और तेज गति दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रहा है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.