Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी पेंशनरों ने शिमला पुराने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन.. विधानसभा घेराव का ऐलान

Shimla, Sanju-:हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) के पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी असंतोष उभर आया है। लगातार पेंशन और मेडिकल बिलों के भुगतान में देरी से परेशान पेंशनरों ने शुक्रवार को शिमला के पुराने बस स्टैंड पर एकजुट होकर जोरदार धरना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे पेंशनरों ने कहा कि 20 नवंबर तक भी उन्हें मासिक पेंशन नहीं मिली, जिसके चलते वे गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल पेंशनरों ने बताया कि मेडिकल बिलों का भुगतान महीनों से लंबित पड़ा है, जिसकी वजह से उन्हें इलाज के लिए अपनी निजी बचत तक खर्च करनी पड़ रही है। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही।धरने का नेतृत्व कर रहे एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन के महासचिव देवराज ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की उपेक्षा अब असहनीय हो गई है। “नवंबर का अधिकतर समय बीत चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक पेंशन जारी नहीं की। पुराने पेंशनरों को भी हर महीने देरी का सामना करना पड़ता है,” ठाकुर ने कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2016 के नए वेतनमान का एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) और मेडिकल बिलों के भुगतान समय पर न होने से हजारों पेंशनरों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

देवराज ठाकुर ने कहा  कि मुख्यमंत्री द्वारा एचआरटीसी की स्वर्ण जयंती पर की गई घोषणाएं आज तक लागू नहीं हुईं। “कांग्रेस सरकार ने चुनावों से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने और पेंशनभोगियों के हित सुरक्षित रखने का वादा किया था, लेकिन अब हालात यह हैं कि पेंशनधारक समय पर भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे हैं,” उन्होंने आरोप लगाया।पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो वे 28 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदेश में करीब आठ हजार एचआरटीसी पेंशनर हैं, जिन्हें पेंशन, एरियर और भत्तों के भुगतान में लगातार देरी का सामना करना पड़ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.