Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया जीती विश्व मुक्केबाजी कप स्वर्ण

भिवानी  | दिल्ली से सटे शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी विश्व मुक्केबाजी कप में भिवानी की स्टार बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश, हरियाणा और भिवानी जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। यह इस वर्ष उनका लगातार तीसरा गोल्ड मैडल है, जिसके साथ जैस्मिन ने एक ही वर्ष में तीन बार विश्व चैंपियन बनने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है।

परिवार में खुशी का माहौल है। जैस्मिन के पिता जयवीर सिंह, कोच और चाचा संदीप सिंह, प्रविंद्र और ताऊ महाबीर ने बताया कि जैस्मिन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह इंग्लैंड के लिवरपूल और कजाकिस्तान में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी देश के लिए पदक जीत चुकी हैं। परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपने प्रत्येक प्रमुख मुकाबले में ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मात देकर यह उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

परिजनों ने बताया कि जैस्मिन का अगला लक्ष्य 2026 में होने वाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स हैं। वहीं, 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर देश का मान बढ़ाना उनका बड़ा सपना है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। परिवार भी हर कदम पर उनका पूरा सहयोग दे रहा है।

जैस्मिन ने वर्ष 2016 में बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। बेसिक ट्रेनिंग सीखने के बाद महज डेढ़ साल में उन्होंने पहली बार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर दी थी। मात्र 9 साल के करियर में वह वर्ल्ड लेवल पर भारत, हरियाणा और भिवानी का नाम कई बार रोशन कर चुकी हैं। बचपन में अपने चाचा संदीप और प्रविंद्र को बॉक्सिंग करते देखकर ही उनमें इस खेल के प्रति जुनून जागा और उनके मार्गदर्शन में ही उन्होंने मुक्केबाजी सीखी।

आज उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि वह विश्व मुक्केबाजी कप में देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचने में सफल हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.